त्रिरत्न बुद्ध विहार कोटा, रायपुर में बुद्ध जयंती समरोह का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार वन्जारी ने बताया कि दिनांक 12/05/2022 से विहार में श्रामनेर शिविर का आयोजन भंते बुद्धघोष बोधी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। लगभग 40 बच्चों व बड़ों ने बुद्धधम्म की दीक्षा लेकर चीवर धारण कर श्रामनेर बने। दिनांक 12/05/2022 से 15/05/2022 तक बुद्ध विहार कोटा में व उसके पश्चात् महेश भवन गुढ़ियारी में दिनांक 22/05/2022 तक इस प्रकार कुल 10 दिवसीय शिविर संचालित है।
दिनांक 15/05/2022 को शांति रैली के साथ 40 बौद्ध भिक्खु व श्रामनेर तथा लोगों के साथ कोटा क्षेत्र का भ्रमण किया गया। बुद्ध जयंति के अवसर पर दिल्ली से भंते करूणाकर ने धम्मदेशना की। तथागत बुद्ध द्वारा विश्व को दिये गये करूणा, शांति मैत्री के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत रत्न डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर के संघर्षो पर अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही बुद्ध के मार्ग पर चलकर विश्व कल्याण हेतु मंगलकामना की। इस अवसर पर भंते बुद्धघोष तथा भंडारा नागपुर से आये भंते ने भी धम्मादेशन की। अध्यक्ष अरूण कुमार वन्जारी ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर कार्यक्रम में सफल आयोजन हेतु सभी का आभार व्यक्त किया गया।

