भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर जी, की 131 वीं जयंती का 5 दिवसीय कार्यक्रम त्रिरत्न बुद्ध विहार कोटा, रायपुर में आयोजित किया गया। कल दिनांक 17.04.2022 को मुख्य कार्यक्रम, श्री विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव एवं विधायक रायपुर पश्चिम, के मुख्य अतिथ्य में, श्री श्रीकुमार मेनन पार्षद रामकृष्ण परमहंस वार्ड कोटा, भंते बुद्धघोष, मुख्य वक्ता भोली चौधरी मण्डल अध्यक्ष रेल्वे st/sc एम्पाईज युनियन, भारतीय बौद्ध महासभा से श्री भोजराज गौरखेड़े,श्री बिम्बीसार, तथा महिला संगठन की अध्यक्षा रत्ना पानतावने की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
बौद्ध समाज कोटा रायपुर के अध्यक्ष श्री अरूण कुमार वन्जारी ने बताया कि संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने डॉ. बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भंते बुद्ध घोष द्वारा उपस्थित सभी को त्रिसरण पंचशील प्रदान की गई। श्री विकास उपाध्याय ने कहा की संविधान में बाबा साहब ने स्वतंत्रता, समता, का अधिकार दिया है। हमें बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलकर देश को, प्रदेश को, एकता अखंडता भाईचारे के साथ, और प्रगति की ओर ले जाना है। श्री विकास उपाध्याय ने त्रिरत्न बुद्ध विहार कोटा के विकास और अतिरिक्त निर्माण के लिए 10 लाख रूपये की निधि उपलब्ध कराने की घोषणा की गई, यह निधि इस वर्ष एवं आगामी वित्तीय वर्ष में 5-5 लाख के रूप में प्राप्त होगी।
श्री कुमार मेमन वार्ड पार्षद, भंते बुद्धघोष, वक्ता भोली चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए। बौद्ध समाज कोटा के अध्यक्ष अरूण कुमार वन्जारी ने अपने विचार व्यक्त कर सभी कोे साधुवाद दिया। साथ ही बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महिला बोधी संगठन के पदाधिकारी शीला मेश्राम, सरोज घोड़ीचोर, संगम शेंडे, सुरेखा गायकवाड़ बौद्ध समाज कोटा के पदाधिकारी दिनेश रामटेके, पी.जेड़ मेश्राम, पी.के. चंद्रिकापुरे तथा बहु संख्या में लोग/आम्बेडकर अनुयायी उपस्थित हुए। मंच संचालन, श्री टी.जे. मेश्राम ने किया। पुरूष्कारों के वितरण, भंते बुद्धघोष व इंजीनियर बिम्बीसार के हाथों किया गया।

